credit: third party image reference
किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है. इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं. किशमिश सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। किशमिश में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होता है और यह हमारे शरीर के लिए एनर्जी का सबसे अच्छा सोर्स भी है। इसे हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। वहीं अगर आयुर्वेद की मानें तो उसके मुताबिक अगर आप रोजाना सूखी किशमिश खाने की जगह भीगी हुई किशमिश खाएंगे तो इससे आपको फायदा और भी ज्यादा मिलेगा।
credit: third party image reference
यदि आप दिनभर ऑफिस में थका हुआ महसूस करते हैं तो आप काम के बीच- बीच में किशमिश का सेवन करते रहे। किशमिश ऊर्जा एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेड और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर को तुरंत ताकत मिलती है।
किशमिश के सेवन से कब्ज में फायदा होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसके सेवन से आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी। हालांकि गर्म दूध के साथ इसको खाने से ज्यादा फायदा होता है।
credit: third party image reference
किशमिश में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। अगर आपको घुटने में दर्द की शिकायत है तो किशमिश का सेवन फायदेमंद होगा।
किशमिश में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं जिसे भिगो देने से उसमें मौजूद शक्‍कर की मात्रा कम हो जाती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है