Third party image reference
आजकल की गलत जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोगों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इस वजह से व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से जरूर परेशान रहता है। आज हम आपके लिए मेथी दाना लेकर आए हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और मेथी दाना के सेवन से शरीर की कई गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं। बार-बार बीमार पड़ने वाले लोग करें इस 1 चीज का सेवन, हमेशा रहेंगे स्वस्थ और फिट।
मेथी दाना खाने के फायदे

Third party image reference
1. वजन कम करें
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वो रात को मेथी दाने भिगो दें। और सुबह मेथी दानों को चबाकर खाएं। और पानी को भी पी लें। इससे कुछ ही दिनों में आपके शरीर की चर्बी कम हो जाएगी।
2. एसिडिटी में फायदेमंद
एसिडिटी की समस्या से परेशान लोग रोजाना मेथी दाना का सेवन करें। मेथी दाना शरीर के एसिड एलक्लाइन बैलेंस को मेंटेन रखता है। इससे एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।
3. हार्ट के लिए फायदेमंद
मेथी दाने में पाए जाने वाला पोटेशियम बॉडी में सोडियम को नियंत्रित करता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

Third party image reference
4. कोलेस्ट्रोल को कम करें
मेथी दाना का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे हार्ट से संबंधित समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।
5. कमर दर्द में फायदेमंद
मेथी दानों का चूर्ण बनाकर 3 ग्राम चूर्ण हल्के गर्म पानी के साथ दिन में 2 बार सेवन करने से कमर में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
6. डायबिटीज को कंट्रोल करें
मेथी दाने में अमीनो एसिड पाया जाता है। जो शरीर में इंसुलिन लेवल को नियंत्रित रखता है। इससे शरीर का डायबिटीज से बचाव होता है।

Third party image reference
7. बार-बार पेशाब आने की समस्या को ठीक करें
मेथी की पत्तियों का रस का सेवन करने से आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या में बहुत फायदा मिलेगा।
8. नींद की कमी में फायदेमंद
मेथी के दानों का 1 इंच मोटा तकिया बनाकर अपने सिर के नीचे सोते समय लगाएं। इससे आपको रात भर अच्छी नींद आएगी।
9. दस्त की बीमारी में फायदेमंद
अगर आपको दस्त की समस्या है तो मेथी के पत्तों का 50 ग्राम रस और 5 ग्राम चीनी मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करें