इलायची खाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद
भारत में प्रत्येक घर में इलायची का इस्तेमाल स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इलायची जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी लाभकारी भी शाबित होती है। चाय में इलायची डालना जैसे भारतीय समाज में परम्परा बन गई है क्योंकि यह कई सारे रोगों से निजात दिलाती है।
इलायची
इलायची
इलायची के अतिरिक्त उसका पानी पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इलायची का नियमत सेवन बॉडी डिटॉक्स में अहम भूमिका अदा करता है।
इलायची के दाने
इलायची के दाने
साथ ही साथ इसके सेवन के चलते शरीर के विषेले तत्व भी बाहर निकल जाते है और गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच जाते है।
स्वादिष्ट इलायची
स्वादिष्ट इलायची
इलायची का पानी पेट की समस्याओं को दूर करता है, इससे एसिडिटी, गैंस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती है। शरीर को स्वस्थ रखने हेतु इलायची का इस्तेमाल करना तथा संतुलित भोजन खाना आवश्यक है