खजूर के सेवन से मिलते है अद्भुत फ़ायदे
खजूर के अंदर काफी मात्रा में ग्लूकोस तथा फ्रेक्टोज जैसे गुण पाए जाते हैं. यह शरीर में तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं. जो लोग काम करते करते थक जाते हैं जिन्हें इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है वे लोग खजूर का सेवन कर सकते हैं.

पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए
खजूर के अंदर काफी मात्रा में फाइबर वाले गुण पाए जाते हैं. जो हमारे पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होते हैं. खजूर का सेवन करने से पेट से संबंधित कई तरह की समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं.
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए

खजूर के अंदर काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और आहार फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को काफी बढ़ा देते हैं. जिस वजह से किसी भी व्यक्ति को बीमारी से लड़ने की क्षमता मिलती है.
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा

खजूर के अंदर काफी मात्रा में गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में मौजूद हाई कोलेस्ट्रॉल को दूर करके शरीर के अंदर गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाते हैं.खजूर में आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम , फाइबर, प्रोटीन, आदि सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो की गर्भवती महिला के लिए जरुरी होते हैं। लेकिन गर्भावस्था की दूसरी तिमाही तक इसके अधिक सेवन को न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे गर्भाशय में संकुचन हो सकता है, इसका कारण होता है की खजूर का अधिक सेवन करने से बॉडी का तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन आप चाहे तो डॉक्टर से पूछकर इसका सेवन कर सकती है। प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही से आप खजूर खा सकती है। और नौवें महीने में इसका अधिक सेवन महिला के लिए फायदेमंद भी होता है क्योंकि पोषक तत्व भरपूर गर्भवती महिला को मिलते है, साथ ही इससे आपको डिलीवरी के दौरान होने वाली परेशानी से बचाव होने में मदद मिलती है। इसके अलावा गर्भाशय में संकुचन होने के कारण सामान्य होने के चांस भी बढ़ जाते हैं