लौकी का सेवन किसके लिए है जहर के समान और किसके लिए है वरदान, जानिए इसके फायदे और नुकसान
लौकी और लौकी का जूस दोनों मनुष्य की सेहत के बहुत लाभदायक होते हैं। लौकी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका जूस पीने से कई बीमारियां ख़त्म हो जाती हैं। लौकी की सब्जी भी पोषक तत्वों की खान मानी जाती है। लौकी का उपयोग आयुर्वेदिक उपचार हेतु भी किया जाता है। इसमे कई तरह के खनिज लवण भी पाए जाते हैं। आज मैं आपको लौकी और लौकी के जूस के फायदे एवं नुकसान बताने जा रहा हूँ। आइये जानते हैं लौकी के फायदे और नुकसान के बारे में।
Google Image
लौकी के फायदे
1. वजन कम करे
Google Image
लौकी का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह आपका वजन बहुत जल्दी कम करने में सहायक होती है। इसलिए इसे उबालकर नमक के साथ खाया जाता है, या फिर इसका जूस पिया जाता है।
2.पाचन को दुरुस्त करे
Google Image
लौकी पाचन संबंधी समस्याओं का उत्तम इलाज है, साथ ही यह एसिडिटी में भी लाभप्रद है। लौकी को अपने भोजन में शामिल करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है।
3.डाइबिटीज में लाभदायक
Google Image
डाइबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन एक प्रभावकारी उपाय है। डाइबिटीज में खाली पेट लौकी का सेवन करना बेहतर होगा। आप चाहें तो लौकी का जूस पी सकते हैं।
4. यूरिनरी डिसऑर्डर
Google Image
यूरिनरी डिऑर्डर अर्थात मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लौकी बेहतर कारगर उपाय है। यह शरीर में सोडियम की अधिकता को कम करने में सहायक है, जो यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है।
5.कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सामान्य करे
Google Image
लौकी को भोजन में शामिल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल बहुत आसानी से धीरे- धीरे कम होने लगता है, जिससे हृदय संबंधी या कोलेस्ट्रॉल से होने वाली अन्य समस्याएं नहीं होती। इसके लिए लौकी का जूस एक आदर्श पेय माना जाता है।
लौकी के नुकसान
Google Image
लौकी के जूस में अन्य किसी प्रकार की सब्जी को ना मिलाये। कड़वी लौकी का सेवन ना करने इससे बचने के लिए आप लौकी बनाने के बाद उसे एक चम्मच चक कर देख सकते है।खाली पेट लौकी का जूस का सेवन करने से गैस और जी मिचलाने जैसी समस्या हो सकती है लेकिन जरूरी नहीं की यह हर किसी को हो। गर्भवती महिलाओ को लौकी का जूस पीते समय खास सावधानियां रखनी चाहिए, गर्भवती महिलाएं कड़वे लौकी के जूस का सेवन कभी ना करेन क्योकि इससे गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है।
Google Image
जिन लोगों को जुकाम या नजले की समस्या हो वे लौकी का रस सर्दियों में ना पियें, पीना ही चाहें तो सोंठ और कालीमिर्च डालकर पियें। शुरुआत में लौकी का जूस पीने से कब्ज और पेट खराब जैसे समस्या हो सकती है क्योकि लौकी का जूस पेट से बिकारों को बाहर निकलता है अगर आपके साथ इस प्रकार के कोई लक्षण हो तो घबराएँ नहीं कुछ समय के बाद यह लक्षण अपने आप ठीक हो जायेगें







