दांतों का पीलापन दूर करने के लिए घर पर करें इस पेस्ट का इस्तेमाल

आपकी खूबसूरती के पीछे दांतों का अहम हिस्सा होता हैं। हम अपनी बॉडी फिटनेस और चेहरे की खूबसूरती के चक्कर में हमारा एक और हिस्सा जो खूबसूरत लगने में एक खास रस्म निभाता है वो है हमारे दांत बहुत लोग उनको नजर अंदाज कर देते हैं। दांत केवल खाना चबाने के लिए ही नहीं खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करते हैं लेकिन दांतों का पीलापन मुस्कराते हुए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के टूथपेस्ट बदल कर थक चुके हैं दांतों का पीलापन काफी शर्मिंदगी भरा होता है। तो इसे दूर करने के लिए आप घर पर एक आसान पेस्ट तैयार करके इस्तेमाल करें। इससे आपके दांतों का पीलापन दूर तो होगा ही साथ ही ये मजबूत और चमकदार भी बनेंगे। जानिए कैसे करें तैयार और इस्तेमाल।
अगर आप भी दांतों के पीलेपन से जूझ रहे हैं और इससे बचने के लिए कोई असरदार और ठोस उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आपका इंतजार खत्म हुआ। हम आपको बताते हैं ऐसा एक आसान घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप पा सकते हैं मोतियों जैसे चमकदार दांत। इसके लिए आपको सिर्फ दो मिनट का वक्त लगेगा। जानिए ये तरीका।

: इस नुस्खे की सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको एक रुपए खर्च नहीं करने होंगे। इसके लिए आपको अपने घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए एक कटोरी में एक रुपय के सिक्के के बराबर कोलगेट लें। अब इसमें दो चुटकी बेकिंग सोडा डालें। आखिर में एक टमाटर लें और इसमें करीब एक चम्मच टमाटर जूस मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
इसे अपने दांतों पर टूथपेस्ट की तरह लगाएं। इसे दो से तीन मिनट तक लगाकर दांतों की मालिश करें। इसके बाद दांतों को अच्छी तरह धोकर कुल्ला कर लें। दो हफ्तों तक ऐसा हर दूसरे दिन करें। आपको अपने दांतों में फर्क महसूस होगा और इसका पीलापन हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। हां, इसके साथ ही आप तंबाकू और सिगरेट ऐसी चीजों से दूर रहें।

आपको बता दें कि इस पेस्ट के इस्तेमाल के अलावा आप खाने के बाद हर रोज एक गाजर जरूर खाएं। जब आप गाजर चबाचबाकर खाते हैं , तो आपके दांतों से गंदगी बाहर निकालने में असरदार होता है। इससे आपके दांत चमकदार के साथ मजबूत भी बनते हैं।
जानिए ये पेस्ट असरदार क्यों होता है: जैसा कि इस पेस्ट में आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं ये आपके दांतों पर जमी गंदगी और पीलेपन को खत्म करता है। ये एक नैचुरल व्हाइटनिंग एजेंट होता है। इसके साथ ही टमाटर में मौजूद ब्लीचिंग और लाइटनिंग प्रोपर्टी पीलेपन को खत्म करने में असरदार होती है