Third party image reference
दांत मनुष्य शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। व्यक्ति के अच्छे व्यक्तित्व और खूबसूरती के लिए दांतो का सफेद और चमकदार होना बहुत जरूरी होता है। दांत गंदे या पीले होने से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। और ऐसे में व्यक्ति खुलकर भी हंस नहीं पाता है। गंदे और पीले दांत होने से दूसरों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है। आजकल लोग गंदे और पीले दांतो को साफ करने के लिए बाजार में मौजूद केमिकल का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन केमिकल से दांतों को ओर ज्यादा नुकसान पहुंचता है। आज की पोस्ट में हम आपको एक ऐसा आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप गंदे और पीले दांतो से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं। केवल सुबह उठते ही बासी मुंह कर लें यह आसान सा काम, दूध जैसे सफेद हो जाएंगे आपके दांत।
नुस्खा बनाने की विधि

Third party image reference
इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले संतरे का छिलका और तुलसी का पत्ता लेकर धूप में सुखाएं। इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को एक डिब्बे में बंद करके रख लें। अब रोजाना सुबह उठकर इस पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। और इस पेस्ट को ब्रश पर लगाकर दांतो पर रगड़े। रोजाना यह उपाय करने से आपके दांत बिल्कुल सफेद हो जाएंगे। और इस उपाय को करने से मुंह से बदबू आने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

Third party image reference
दांत साफ करने के अन्य उपाय
1. दांतो को साफ करने के लिए हफ्ते में एक बार नमक और तेल से साफ करें। इसके लिए आधे छोटे चम्मच नमक में 2 बूंद सरसों के तेल की मिलाकर दांतों पर मालिश करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ हो जाएगा।
2. दांतो को सफेद और मजबूत बनाए रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। सुबह और रात के समय ब्रश करने से आपके दांत हमेशा सफेद और मजबूत रहेंगे