दूध या पानी के साथ एक चम्मच इसे खा लो, जोड़ों का दर्द, थकान और कमजोरी हो जाएगी दूर

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है, काम के तनाव के चलते थकान और कमजोरी होना लाजमी सी बात है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले है, जो इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
ऐसे तैयार करें नुस्खा
इस बेहतरीन नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको जिन चीजों कि जरूरत होगी वो हैं काली मिर्च, मिश्री और गाय का देशी घी, काली मिर्च में विटामिन C, विटामिन A और पोटेशियम जैसे तत्व और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, जबकि देशी घी शरीर को भरपूर ताकत देता है और मिश्री मिठास के लिए है।

सबसे पहले 5 से 6 काली मिर्च और आधी चम्मच मिश्री को पीस लें, और मिलाकर मिक्स पाउडर तैयार कर लें, अब उसी में एक चम्मच गाय का घी मिला लें, और फिर इसे दूध या पानी में मिलाकर सेवन कर लें, इसे आप दिन में एक बार सेवन कर सकते हैं।

मिलेंगे ये फायदे
इस नुस्खे को लगातार प्रयोग करने से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है, साथ ही जोड़ों का दर्द, थकान, कमजोरी, तनाव और खून की कमी जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं