कब्ज के घरेलू उपाय जरूर अपनाए

हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है| मुह मे ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन की शुरुवात हो जाती है उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशया मे पहुँचकर भोजन के पचाने की क्रिया आरंभ होती है |अगर इस प्रक्रिया मे किसी प्रकार की रुकावट होती है तो भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है सही ढंग से मल का ना निकालना कब्ज कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है |देर रात तक जगने ,भोजन कम करने या ज्यादा ताला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है|शोक ,दुख ,चिंता के कारण भी कब्ज हो जाता है इसमे पेट मे गैस बनने लगती है खट्टी डकारे आती है तथा जी मिचलाने लगता है |

इसके घरेलू उपचार निम्न प्रकार है|
- अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से कब्ज मे राहत मिलती है|
- अदरक के रस मे नींबू और पुदीना का रस मिलकर पीने से रोग मे आराम मिलता है |
- पके हुये बेल का शर्बत पीने से या बेल के गूदे मे सौफ का पाउडर मिला कर पीने से कब्ज दूर होती है
- अदरक और सूखे धनिया का काढ़ा पीने से कब्ज दूर होता है
- गरम पनी मे नींबू मिलाकर पीने से कब्ज दूर होता है|
