बॉलीवुड दुनिया के सलमान खान को दबंग सीरीज फिल्मों से काफी लोकप्रियता मिली है। सलमान खान ने दो फिल्मों में शानदार पुलिस वाले का किरदार निभाकर अब जल्द ही तीसरी फिल्म 'दबंग 3' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन आज हम इन फिल्मों से जुड़ी 7 ऐसी बातें बताएंगे जो बहुत कम लोग जानते हैं।
imageimagecredit: third party image reference
1. अरबाज खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनेता के किरदार में नजर आए हैं। लेकिन साल 2010 में पहली बार 'दबंग' फिल्म के प्रोड्यूसर के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा 'दबंग' फिल्म से ही सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
imageimagecredit: third party image reference
2. दबंग फिल्म साल 2010 में 42 करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। बता दें कि 'दबंग' फिल्म को मल्टीप्लेक्स से ज्यादा सिंगल स्क्रीन पर पसंद किया गया था।
imageimagecredit: third party image reference
3. 'दबंग' फिल्म में एक गाना था मुन्नी बदनाम हुई जो कि काफी लोकप्रिय रहा था। बता दें कि यह एक पाकिस्तानी गाने लड़का बदनाम हुआ का रीमेक था।
imageimagecredit: third party image reference
4. साल 2012 में 'दबंग 2' रिलीज की गई थी। बता दें कि यह सलमान खान के करियर की पहली सीक्वल फिल्म थी। इससे पहले सलमान खान ने किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं किया था।
imageimagecredit: third party image reference
5. 'दबंग 2' फिल्म की शूटिंग इंदौर में की गई थी उस दौरान सेट पर कुल 85 बॉडीगार्ड तैनात किए गए थे। बता दें कि कमल अमरोही स्टूडियो में कई फिल्मों की शूटिंग एक साथ होती रहती है। परंतु दबंग 2 के लिए इस स्टूडियो को पूरा हायर किया गया था।
imagecredit: third party image reference
6. 'दबंग 2' सलमान खान के करियर की सबसे छोटी फिल्म थी। बता दें कि दूसरों की तुलना में इस फिल्म की रनिंग टाइम एक घंटा और 50 मिनट था।
imageimagecredit: third party image reference
7. सलमान खान की 'दबंग 3' फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'दबंग 3' सलमान खान के करियर की पहली फिल्म होगी जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी