आज हम आपको आज से 23 साल पहले रिलीज हुई आमिर खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म के गीत परदेसी परदेसी जाना नहीं मैं डांस करने वाली अभिनेत्री कल्पना अय्यर की बात करेंगे. जो फिल्म के सिर्फ इस गाने में ही बंजारन के किरदार में नजर आई थी. गीत के साथ-साथ कल्पना की डांसिंग भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

Third party image reference
साल 1955 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जन्मी कल्पना अय्यर ने 70 के दशक में मॉडलिंग के तौर पर अपनी करियर की शुरुआत की थी. जो साल 1978 में मिस इंडिया कांटेस्ट की पहली रनर अप भी रह चुकी है.

Third party image reference
बाद में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करके 70 के दौर में मैं आइटम नंबर्स करके हर किसी का दिल जीत लिया था. कल्पना सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छी पॉप सिंगर भी रह चुकी है जिन्होंने अपने समय में कई लाइव शो में बहुत ही अच्छा परफॉर्मेंस दिया था.

Third party image reference
वहीं निजी जीवन की बात करें तो एक जमाने के अभिनेता रहे अमजद खान के साथ उनका नाम काफी चर्चा में रहा था. लेकिन पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता अमजद खान के लिए वह अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार थी. लेकिन अमजद खान के निधन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया कि वह, किसी से शादी नहीं करेगी और मरते दम तक कुमारी रहेगी. और आज वह करीब 65 साल की हो गई है. फिर भी उन्होंने कहीं भी शादी नहीं की.
काम की बात करें तो कल्पना लास्ट बार 1999 में आई सुपरहिट फिल्म हम साथ साथ हैं में नजर आई थी. जिसके बाद से अब तक कल्पना मुंबई छोड़कर दुबई में रहने लगी है. जहां वह अपने खुद का रेस्टोरेंट्स चलाती है