कभी ठेला लगाकर करती थी बच्चों का भरण पोषण, आज 2 लाख रुपए प्रतिदिन के कमाती है यह महिला
Third party image reference
दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी सक्सेस महिला की कहानी बताने जा रहें है जिसे जानकर आप विश्वास नहीं कर पायेंगे। इस महिला पर यह कहावत भी बिल्कुल सही बैठती है कि संघर्ष करनेवालों की कभी हार नहीं होती है। जो अपने जीवन में संघर्षों से मुंह नहीं मोड़ते, उन्हीं पर किस्मत मेहरबान होती है।
Third party image reference
जी हां दोस्तों इस कहावत को सच कर दिया है चेन्नई की पेट्रीसिया नारायण ने। पेट्रीसिया नारायण ने अपना व्यवसाय एक असफल शादी के बावजूद, एक नशे के आदि पति से झुझते हुए अपने दो बच्चो कि परवरिश करते हुए मरीना समुंदर तट पर एक ठेला गाड़ी पर खाने की चीज बेच कर शुरू किया था। पेट्रीसिया नारायण ने 50 पैसे कमाकर अपनी कमाई को दो लाख तक पहुंचाने के इस चुनौतीपूर्ण सफर को किस तरह से आसान बनाया, जो आज लोगों के लिए एक मिसाल बन गई।
Third party image reference
पेट्रीसिया खुद कहती है कि मैंने सिर्फ दो लोगों के साथ अपना कारोबार शुरू किया था। अब वहाँ 200 लोग मेरे रेस्तरां में मेरे लिए काम कर रहे हैं। मेरा जीवन शैली भी बदल गयी है। एक साइकिल रिक्शा में यात्रा शुरू करके, मैं ऑटो रिक्शा पर आई और अब मेरे पास अपनी कार है। मेरी कमाई 50 पैसे एक दिन से बढ़कर आज 2 लाख रुपये प्रति दिन है। पेट्रीसिया नारायण के जीवन के संघर्ष की कहानी, जो हम सबके लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है


