मुन्नाभाई3 करने को बैचेन हो रहे संजय दत्त,अरशद वारसी संग काम करने पर कही ये बात
बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त अपनी फिल्म मुन्नाभाई को लेकर काफी सुर्खियो में रहते आए है।इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइज को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती ही रहती है हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब इस बारे में संजय दत्त से बात की गई तो उन्होनें इस फिल्म के साथ अरशद वारसी को याद करते हुए कहा कि-
'हम दोनों ही 'मुन्नाभाई 3' का इंतजार कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि यह फिल्म कब बनेगी, लेकिन हम दोनों ही एक और 'मुन्नाभाई' फिल्म करना चाहते हैं। संजय कहते है कि मुन्नाभाई के डायरेक्टर राजू जल्द ही एक अच्छा सा आइडिया ढूंढना चाहिए। यह बहुत ही स्पेशल फ्रेंचाइजी है।'
अब भले ही उनकी इस फिल्म में देरी हो रही हो लेकिन संजय दत्त साजिद-फरहाद की अगली फिल्म में अरशद संग काम कर रहे है जिसे लेकर संजय ने कहा- यह सच है कि इस कॉमिडी में मैं अरशद वारसी के साथ काम कर रहा हूं। यह बहुत ही बढ़िया कॉमिडी फिल्म है, जिसे अजय अरोड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। मैं अरशद के साथ शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वह मेरे भाई जैसा है।'पिछले दिनो ही फिल्म पानीपत में नजर आए संजय की ये फिल्म यूं तो काफी विवादो में रही लेकिन इसके बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।अब संजय की आने वाली फिल्में 'टोरबाज', 'सड़क 2', 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' है।फिलहाल तो संजय अपनी इन फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियो में है वही ये सभी फिल्में अगले साल तक रिलीज हो जाएगी।
