मुखिया ने की 39 शादियां, 181 सदस्यों वाला दुनिया का सबसे बड़ा परिवार!
दोस्तों आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुन आप दांतों तले उंगली चबाने का मजबूर हो जाओंगे। जी हां दोस्तों भारत में एक ऐसा परिवार है जिसके कुल 181 सदस्य है और उस घर के मुखिया की 39 शादियां हुई हैं। यह सुनकर आप आप जरूर हैरान रह जायेंगे। लेकिन यह सच हैं। ये परिवार मिजोरम का रहने वाला है।
Third party image reference
दोस्तों इनका मकान ही एक मौहल्ला हैं। मिजोरम के इस परिवार में रोज ही एक बरात को खिलाने भर का खाना बनता है क्योंकि ये एक घर ही पूरे मोहल्ले के बराबर है। मिजोरम के रहने वाले इस चाना परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहा जा रहा है। इस परिवार में 181 सदस्य हैं जो 100 कमरों के एक घर में एक साथ रहते हैं। इस परिवार के मुखिया हैं जिओना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बहुयें, 33 पोते-पोतियां और एक नन्हा सा परपोता है। जिओना को अपने इस परिवार पर बड़ा गुरूर है।
Third party image reference
दोस्तों यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इस घर में रोज एक बारात के जितना खाना बनता है क्योंकि इस परिवार का एक दिन का खाना ही आम घरों के महीने भर के राशन के बराबर होता है। जानकारी के अनुसार इनके यहां एक दिन के खाने में ही करीब 40 किलो चावल, 40 मुर्गियां, 24 किलो दाल, 50 किलो सब्जियां इस्तेमाल हो जाती हैं। इतना ही यदि नाॅनवेज में कोई और डिश जो मटन आदि से बनती हो तो एक टाइम के खाने 10 बड़े बकरे तो लग ही जाते हैं। इतने सदस्यों के खाने के लिए घर के डाइनिंग हॉल में 50 टेबल पड़े हैं।
Third party image reference
जिओना की सबसे युवा बीवी 33 साल की हैं, जिनसे उनकी शादी 2000 में हुई थी। उनकी पत्नी उन्हें इलाके का सबसे हैंडसम आदमी मानती हैं। जिओना का अलग खासा विशाल बेडरूम है जिसमें वे किंग साइज डबल बेड पर आराम फरमाते हैं। ये फेसला वही करते हैं कि रात को कौन सी पत्नी उनके कमरे में रहेगी। खास बात तो ये है कि 39 शादियां करने के बाद भी जिओना की ख्वाहिश है कि अगर भगवान ने चाहा तो वे 40वीं शादी भी कर लेंगे


