हेरा फेरी 3 के सवाल पर बोले अक्षय कुमार- नहीं खोल सकता पोल

बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज को लेकर सुर्खियो में है फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है।हाल ही में एक इंटरव्यू में शामिल हुई फिल्म की टीम ने अपने वर्क फ्रंट के साथ ही फिल्म के बारे में बात की।
हाल ही में इस दौरान जब खिलाड़ी अक्षय कुमार से उनकी आगामी फिल्म हेरा-फेरी3 के बारे में बात की गई तो उन्होने कहा कि हेरा फेरी 3? कोशिश जारी है। अभी क्या बताऊं मतलब अब मैं? पोलें भी नहीं खोल सकता। अब अक्षय की इन बातों से तो जाहिर है कि फिल्म की प्लानिंग सीक्रेटली चल रही है लेकिन फिल्म कब ऑफिशियल होती है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि अब सवाल ये है कि क्या इस फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी और परेश रावल साथ में नजर आएंगे।हालांकि इसके बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।खैर ये फिल्म कब बनेगी इसका तो इंतजार करना ही होगा।बात यदि अक्षय कुमार की गुड न्यूज की करें तो राज मेहता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस फिल्म में आईवीएफ तकनीक को दिखाया गया है।जिसके ट्रेलर को दर्शको ने काफी पसंद किया है।फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके है जो काफी पसंद किये जा रहे है हालांकि अभी फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स है जिससे फिल्म के कलेक्शन को लेकर भी काफी उम्मीदे है