Third party image reference
लुटेरी दुल्हनों का कहर जयपुर जिले में भी दो भाईयों का भुगतना पड़ा। जानकारी के अनुसार शादी के केवल 4 दिन बाद ही अपने पतियों को दूध में नशीला पर्दाथ मिलाकर बेहोश कर, दोनों दुल्हनें जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। बता दे कि युवतियों और दलालों ने पीडित व्यक्ति से उसके भाईयों से शादी करने के एवज में 11 लाख रूपए लिए थे। इसमें से करीब 9 लाख रूपए शादी में ही खर्च कर दिए थे।

Third party image reference
पुलिस के अनुसार पोखरियावास निवासी चौथमल ने गजानंद, सुरेश और दो युवतियों के खिलाफ हरमाड़ा थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आ रहें हैं। पुलिस के बताए अनुसार चौथमल ने रिपोर्ट में कहा हैं कि उसके भाई रामनारायण और राजेश की शादी करावाने के लिए उसने गजानंद ने संपर्क किया था। दलाल गजानंद ने उसने अलवर में परिचित की दो बेटियों के बारे में बताया और उनसे शादी कराने के एवज में 11 लाख रूपए की मांग की, जो की लड़की के पक्ष वालों ने मांगे थे।

Third party image reference
शादी के बाद चौथे दिन ही दोनों दुल्हनें युवको को बेहोश कर घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। जानकारी के लिए बता दे कि ऐसे 100 से अधिक मामले पुलिस के पास दर्ज हुए हैं, जिनमें दुल्हनों ने शादी के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अबतक 57 ऐसी लूटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, लेकिन करीब 46 दुल्हनों की तलाश अब भी जारी है