Third party image reference
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा टेलीविजन और मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम हैं. कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. ऐश्वर्या सखुजा ने पांच दिसंबर 2014 को रोहित नाग के साथ शादी की थीं. एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े बहुत सारे खुलासे किए. इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि बीते दो सालों में रोहित और उनके रिश्ते में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आये. किसी भी रिश्ते में हमेशा सब कुछ अच्छा नहीं होता है. ऐश्वर्या को यह उम्मीद है कि आने वाला समय उनके लिए कुछ अच्छी चीजे लेकर आएगा.

Third party image reference
इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया हैं कि ‘मैं और रोहित पिछले 11 सालों से एक दूसरे के साथ हैं. हमारी शादी को पांच साल बीत चुके हैं. हमेशा ऐसा नहीं होता कि सबकुछ बिलकुल सही हो. हम दोनों के बीच बहुत सी अनबन भी हुई है. सभी लोगों की शादीशुदा ज़िंदगी में ऐसा होता है. मुझे ऐसा महसूस होता है की पिछले दो साल रोहित और मैंने बहुत बुरा वक़्त देखा है. ये प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों रूप में था.’ ऐश्वर्या आगे बताती है कि ‘मुझे उम्मीद है कि आने वाले वक़्त में हम खूब एंजॉय करेंगे. अलग-अलग जगहों पर ट्रेवल करना, एक साथ में घर बैठना और कपिल शर्मा के चुटकुलों पर ज़ोर ज़ोर से हंसना. हमारी यह इच्छा है कि पिछले दो साल की तरह नहीं बल्कि हमारी जिंदगी में और बहुत सारे मजे हों।’

Third party image reference
अपनी मैरेज एनीवरस्री पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो अपने पति रोहित के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दी थीं. हम आपको बता दें कि ऐश्वर्या और रोहित डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन सात के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं. इसके अलावा ऐश्वर्या सखूजा कुछ दिनों पहले फिल्म ‘उजड़ा चमन’ में नजर आई थीं. एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा टेलीविजन धारावाहिक ‘ये हैं चाहतें’ में पहली बार कोई नैगेटिव रोल प्ले करने जा रही हैं. ऐश्वर्या ने इस बारे में बताया कि इस किरदार को अच्छे से निभाने के लिए वह किस तरह की तैयारियां कर रही हैं. ऐश्वर्या ने बताया की मैंने बालाजी के बहुत सारे प्रोग्राम्स के लिए ऑडिशन दिया है और जब कभी मैंने नैगेटिव कैरेक्टर के लिए ऑडिशन दिया, मुझसे बस यही बोलै गया कि मैं बहुत पॉज़िटिव नज़र आती हूं.

Third party image reference
जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया तब मैंने उनसे पूछा कि अब क्यों? तब उन्होंने बोला कि आपको बाद में पता चल जाएगा कि हमने आपको क्यों सेलेक्ट किया है और जहां तक मेरी ऐसी सोच है की वे अपने दर्शकों को सरप्राइज देना चाहते हैं और इसी वजह से वे ऐसा कर रहे हैं.

Third party image reference
ऐश्वर्या आगे अपने कैरेक्टर के बारे में बताती हैं की मुझे इस पर कैसे काम करना है, मैं इस बारे में जानने की कोशिश कर रही हूं और मेरी टीम इस काम में मेरी बहुत सहायता कर रही है. अपनी आदत से विवश होकर मैं हर दो लाइन्स के बाद सकारात्मक जोन में चली जाती हूं, पर इस काम में मुझे संभालने और मेरी मदद करने के लिए मेरे साथ बहुत सारे लोग हैं. यह सीरियल फेमस शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की जगह पर आ रहा है