http://tehsilexpress.in/a-65-year-old-man-was-doing-a-young-girl-on-a-date-a-big-accident/
अक्सर कई बार ऐसी घटना देखने को मिलती हैं, जहां ज्यादा उम्र के आदमी अपने से बेहद कम उम्र की ल​ड़कियों के साथ डेट कर रहें होते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के मलाड में सामने आया हैं, लेकिन यहां यह प्यार का मामला एक ठगी में बदल गया। अपने से कम उम्र की लड़की से डेट करने के चक्कर में एस बुर्जुर्ग ने अपने 46 लाख रूपए गवां दिए।
दरअसल एक डेटिंग साइट पर बुर्जुर्ग ने रजिस्ट्रेशन किया था, रजिस्ट्रेशन पूरा किया तो बुर्जुर्ग के पास मीरा नाम की एक महिला का फोन आया। महिला ने बुर्जुर्ग को तीन लड़कियों की फोटो भेजी और किसी एक से मिलने के लिए 25500 रूपए की मांग की। इसके बाद बुर्जुर्ग ने पूरी तसल्ली करके 25 हजार रूपए भेज दिए, इसके बाद रोजी नाम की एक लड़की से उसकी बात होने लगी।
कुछ दिन बाद बात होना बंद हो गई, तो बुजुर्ग को डेटिंग साइट से फोन आया कि यदि आप रोजी से एक साल तक बात और दोस्ती करना चाहते हैं तो प्रोफाइल वेरिफिकेशन और होल्डिंग चार्ज के रूप में 7 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद झांसे में फंसे बुर्जुर्ग ने चार्ज के नाम पर करीब 46 लाख रूपए भर दिए, लेकिन कुछ दिन बाद ही फोन आना बंद हो गया। इसके बाद बुर्जुर्ग ने पड़ताल की तो उसे पता चला की, उसके साथ ठगी हुई हैं। बुजुर्ग ने कुरार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार अज्ञात लोगो के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं