दोस्तों इस दुनिया में अजीबोगरीब लोगों की कमी नहीं है। यह लोग अपने शौक के लिए जानबूझकर ऐसी हरकतें करते हैं। इन्हीं में से कुछ गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए ऐसा करते है जिसको देखकर पूरी दुनिया हैरान रह जाती है। जी हां दोस्तों आज हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहें है जिसने सिर्फ गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए बहुत ही अजीब काम किया है।

Third party image reference
दोस्तों हाल ही के दिनों में आयना विलियम्स नाम की एक महिला अपने नाखूनों के कारण चर्चा में आई थी। अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली आयना ने अपने दोनों हाथों में सबसे बड़े नाखून रखने का रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इनके नाखूनों की लंबाई 8 फीट 10.9 इंच ​हैं। हाल में ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में आयना विलियम्स का भी नाम हैं।

Third party image reference
अपने इस अजीब शौक के बारे में आयना कहती है कि वह पिछले 20 वर्षों से अपने नाखून बढ़ा रहीं हैं। साथ ही आयना कहती है कि जब कभी वह नेल पॉलिश करती है तो पूरे 20 घंटे लगते हैं। हालांकि आयना को अपने बड़े नाखूनों के कारण रोजमर्रा के कामो में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। फिर भी वह अपने नाखूनों से काफी खुश है। और वह लगातार इस के लिए मेहनत कर रही हैं