Third party image reference
दोस्तों आज हम आपको हमारे पेज के माध्यम से जो रोचक बात बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। ही हां दोस्तों आमतौर पर आपने युवाओं को शादी करने के बाद खास प्लान बनाते देखा होगा या फिर यह कहें कि हनीमून को खास बनाने के लिए लोग बहुत सी चीजें प्लान करते हैं। ऐसा ही कुछ किया इंग्लैंड से आये इस नवदंपति ने किया जो काफी हैरान कर देने वाला हैं।

Third party image reference
जी हां दोस्तों भारत में दक्षिण रेलवे द्वारा हाल ही में एक विशेष ट्रेन शुरू की गई है। इस नई रेल को इस नवदम्पत्ति ने अपने हनीमून के लिए बुक करवा लिया। रेल विभाग से जारी की गई सूचना में बताया गया है कि 30 साल के ग्राहम विलियम्स लिन और 27 की सिल्विया प्लासिक ने नीलगिरी की पहाड़ियों में अपने हनीमून के लिए मेत्तुपलयम से उधगमंडलम के बीच सफर करने के लिए यह पूरी ट्रेन बुक कराई थी। जिसके तीन लाख रुपये खर्च का ब्यौरा भी रेलवे द्वारा जारी किया गया।

Third party image reference
आपको जानकारी के लिए बता दे इस नये जोड़े का मेत्तुपलयम और कून्नूर स्टेशन पर वहां के प्रबंधकों ने सम्मान पूर्वक स्वागत किया। ट्रेन सुबह 9.10 बजे मेत्तुपलयम से चल कर दोपहर 2.40 बजे ऊटी पहुंची थी। दक्षिण रेलवे बोर्ड ने पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सलेम रेल संभाग की नीलगिरी पर्वतीय रेलवे खंड में इस विशेष ट्रेन को संचालित करने की योजना बनाई थी। अपनी यात्रा के लिए इस जाड़े ने भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट के जरिये इस पूरी ट्रेन को बुक किया था। ग्राहम आैर सिल्विया जिस चार्टर सेवा ट्रेन को बुक कराने वाले पहले यात्री बने उसमें करीब 120 यात्रियों के बैठने की क्षमता है