नीता बहुत ही समान्य परिवार की लड़की थी और उन्हें डांस का बहुत शौख था इसलिए वो जब भी कोई फंक्शन होता था तो उसमे भाग जरूर लेती थी। उस दिन भी नीता एक फंक्शन के दौरान अपना डांस परफॉरमेंस दे रही थी जब कोकिलाबेन ने उन्हें देखा और अपनी बहु के रूप में पसंद कर लिया। नीता जी खूबसूरती के मामले में तो माशाल्लाह हसीन हैं ही लेकिन पहले अपनी जवानी के दिनों में वो और भी खूबसूरत हुआ करती थी।

नीता ने मुकेश के सामने रखी थी ये शर्त


आपको बता दें की कोकिलाबेन के लिए नीता को अपने बेटे से शादी के लिए राजी करना इतना आसान नहीं था क्यूंकि मुकेश अंबानी से शादी करने के लिए नीता ने रखी थी एक शर्त। वो शर्त ये थी की शादी के बाद मुकेश अंबानी उन्हें बच्चों को पढ़ाने से नहीं रोकेंगे। आपको बता दें की शादी से पहले नीता अंबानी एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी और शादी के बाद भी वो अपनी इस जॉब को छोड़ना नहीं चाहती थी।

मुकेश अंबानी नीता जी की इस बात को मान गए और आख़िरकार दोनों की शादी होगयी। नीता अंबानी ने ये बात खुद एक इंटरव्यू के दौरान कही थी की वो शादी से पहले एक स्कूल में महज 800 रूपये की सैलरी पर बच्चों को पढ़ाती थी और अंबानी परिवार की बहु बनने के बाद भी उन्होनें अपनी ये जॉब जारी रखी थी। बाद में बच्चे होने के बाद उन्होनें टीचिंग की जॉब छोड़कर अपने फॅमिली बिजनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया