विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को एक साथ लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में विक्की से जब कैटरीना के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो विक्की ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अब सफाई देने के लिए कुछ बचा है। विक्की ने यह भी कहा वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हमेशा ओपन रहे हैं क्योंकि वह झूठ नहीं बोल पाते।
विक्की ने कहा कि इसमें कोई स्टोरी नहीं है। जहां तक की प्यार की बात है यह बेस्ट फीलिंग है।
वैसे बता दें कि ऐसी भी खबरें हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ फिल्म प्रॉजेक्ट में काम करते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है। वहीं इन दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही विक्की की फिल्म 'भूत' रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
वहीं कैटरीना की फिल्म की बात करें तो वह फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं