करीना ने रानी मुखर्जी को लगाया फोन और कहा - सैफ ने मना किया है लेकिन वो तुम्हारी फिल्म करेगा

लगातार कर रहे हैं एक्सपेरिमेंट
सैफ अली खान इस समय लगातार अच्छे कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं और अपने किरदारों में कुछ भी नया ट्राई करने से बिल्कुल भी नहीं कतरा रहे हैं। उनका ये नया अंदाज़ फैन्स को भा भी रहा है और सैफ जो भी रिस्क ले रहे हैं, वो सफल भी हो रहा है।

सैफ ने साल 2018 से अपने करियर को नई दिशा देने की शुरूआत की थी। इस साल की शुरूआत सैफ अली खान ने डार्क कॉमेडी के साथ की और ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को काफी सराहना भी मिली।

इसके बाद सैफ अली खान ने सेकरेड गेम्स के साथ तबाही मचा दी। इस वेब सीरीज़ में उनके निभाए किरदार सरताज सिंह ने एक बार फिर से लोगों को याद दिलाया कि सैफ अली खान क्या क्या करने के काबिल हैं।

सैफ अली खान ने पिछले साल भी अपना ये नया रास्ता नहीं छोड़ा। उनके किरदार भी चैलेंज से भरे हुए रहे। लाल कप्तान में वो एक नागा साधु की भूमिका में दिखाई दिए। एक ऐसा नागा साधु जो बदला लेने के लिए निकला हुआ है। हालांकि उनका ये एक्सपेरिमेंट कमज़ोर स्क्रिप्ट के चलते विफल हो गया।

सैफ अली खान ने लाल कप्तान में लुक से लेकर कहानी पर पूरा ध्यान दिया था। फिल्म से सैफ का पहला लुक बाहर आते ही इस फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ चुकी थी। लेकिन रिलीज़ के बाद ये फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी।

हालांकि अब कॉमर्शियल फिल्मों पर भी सैफ की पूरी पकड़ है। जनवरी के अंत में वो जवानी जानेमन में अपने पुराने अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में तबू, सैफ की पत्नी के रोल में दिखाई देंगी और पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला, सैफ की बेटी की भूमिका के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

मुकेश छाबड़ा की फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार्स के रीमेक में सैफ अली खान एक कैमियो करते नज़र आए। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म का नाम है दिल बेचारा।

वहीं सैफ अली खान, एक हॉरर कॉमेडी में भी नज़र आएंगे जिसे पवन कृपलानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान के साथ फातिमा सना शेख और अली फ़ज़ल नज़र आएंगे।

सैफ अली खान, अजय देवगन स्टारर तानाजी में विलेन की मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दिए। इस पीरियड फिल्म की सारी तारीफें अजय देवगन बटोर कर ले गए।

सैफ अली खान निगेटिव भूमिकाओं को कितनी बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं ये बात वो ओमकारा में साबित कर चुके हैं। दिलचस्प ये है कि विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में भी अजय देवगन हीरो थे और सैफ अली खान विलेन। और इस फिल्म की सारी तारीफें सैफ अली खान बटोर कर ले गए थे।