मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखें सलमान खान, हो गई पूरी ट्रैफिक जाम
बॉलीवुड के भाई कहे जाने वाले यानी सलमान खान, बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जिसके लिए बच्चे से लेकर जवान और बड़े तक सभी पागल हैं। सलमान बॉलीवुड के कुछ ऐसे एक्टर में से हैं, जिनका सिर्फ नाम ही काफी है। सबसे लोकप्रिय और फेसम एक्टरों में से एक सलमान खान की दीवानगी हर फिल्म प्रेमी के सर चढ़कर बोलती है। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग की बात करें तो सलमान के फॉलोअर कई एक्टर एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा हैं। फैंस की दीवानगी सलमान के लिए इस कदर है कि उनकी एक छोटी सी ट्वीट या कैजुअल सी आउटिंग फैंस को दीवाना बना देती है। सलमान का हर मोमेंट फैंस को खुश कर देता है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिससे उनके फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब लाइक शेयर कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं सलमान के उस काम के बारे में।
Third party image reference
सलमान को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर साइकिल की सवारी करते हुए स्पॉट किया गया था। उनका ये स्टाइल उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। उनकी ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें सलमान की साइकिल वाली फोटो सोशल साइट्स पर आग की तरह वायरल हो रही है।
इस दौरान सलमान खान ने ब्लैक टी और ब्लैक शॉर्ट कैरी किया हुआ है। इस पर भी फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। ब्लैक टी और शॉर्ट को सलमान ने ग्रे कलर के जैकेट के साथ टीम अप किया हुआ है। जिससे उनका पूरा लुक परफेक्ट बन रहा है। सलमान के इसी अंदाज पर उनके फैंस फिदा हैं।
इसके अलावा सलमान ने ब्लैक टी और शॉर्ट के साथ ब्लू कलर के कैप के साथ कम्पलीट किया है। साथ ही उन्होंने ब्लैक शूज भी कैरी किया है। सलमान के सड़कों पर आते ही उनके फैंस उनके एक झलक के लिए परेशान होते दिखे।
Third party image reference
सलमान एक आम नागरिक की तरह सड़कों पर निकले थे। इसलिए उन्होंने एक आम नागरिक की तरह परेशानियां झेलीं। सलमान मुंबई की सड़कों में जाम में फंसते हुए भी दिखे। बता दें कि जब सलमान सड़को पर साइकिल की सवारी के लिए निकले तो उनके साथ उनके बॉडीगार्ड और पुलिस भी साथ दिखी। हालांकि बॉडीगार्ड और पुलिस उनके पीछे पीछे स्कूटर में थे। जबकि आगे आगे सलमान साइकिल में थे।
Third party image reference
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो स वक्त तो वो टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस बहुत पॉपुलर और हाई टीआरपी रिएलिटी शो है। इस वक्त सलमान इसी की होस्टिंग कर रहे हैं। बिग बॉस का 13वां अपने अंतिम की ओर है। यानी जल्द ही ये शो खत्म होने वाला है।
इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो सलमान खान फिल्हाल राधे:योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा हैं। इस फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाटी अहम किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का सलमान के फैंस को बेसब्रीस इंतजार है। बता दें कि ये फिल्म इसी साल गर्मियों में रीलीज होगी


