करीना कपूर, आमिर खान के साथ अगले साल अद्वैत चंदन की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। अब इस फिल्म के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने 20 साल के करियर में किसी भी रोल के लिए ऑडीशन नहीं दिया है लेकिन आमिर खान ने उन्हें लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडीशन देने को कहा। करीना ने इस बारे में सैफ को बताया।
सैफ अली खान ने करीना कपूर को समझाया कि ऑडीशन देने में कोई बुराई नहीं है। करीना का मानना है कि आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं और जब तक वो 100 फीसदी पक्का नहीं कर लेते तब तक कोई काम नहीं करते। इसलिए आमिर पर भरोसा करते हुए करीना ने लाल सिंह चड्ढा का ऑडीशन दिया।
करीना का मानना है कि ऑडीशन के बीच में ही उन्हें समझ आ चुका था कि उन्होंने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से पकड़ लिया है और आमिर ने भी बीच ऑडीशन में ही अद्वैत को कहा कि बस उन्हें उनका किरदार मिल गया। गौरतलब है कि फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है।
करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
कई फिल्में की रिजेक्ट
करीना कपूर ने लाल सिंह चड्ढा के लिए कई ऑफर भी रिजेक्ट किए। वैसे भी करीना कपूर तैमूर के जन्म के बाद से अपने ऑफर्स को लेकर काफी सतर्क हो गई हैं। वो बहुत ही सोच समझकर अपने रोल चुनती हैं।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
लीक हो चुका है लुक
करीना कपूर का पहला लुक लीक हो चुका है। करीना कपूर एकदम साधारण से लुक में सरदारनी अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। करीना के लुक को देखकर आपको उनके उड़ता पंजाब लुक की भी याद आएगी। दिलचस्प है कि इससे पहले करीना जब वी मेट और उड़ता पंजाब में सरदारनी बन चुकी हैं।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
फॉरेस्ट गंप का रीमेक
लाल सिंह चड्ढा अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म है जिसे काफी सराहना मिली थी। अब इसका आधिकारिक रीमेक, आमिर खान बना रहे हैं।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
आलिया थीं पहली चॉइस
इस फिल्म के लिए हीरोइन की पहली चॉइस थीं आलिया भट्ट। लेकिन आलिया भट्ट ने आमिर खान के साथ काम करने का ऑफर, सलमान खान की संजय लीला भंसाली फिल्म इंशाल्लाह के लिए रिजेक्ट कर दी थी।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
आमिर का ट्रैक रिकॉर्ड
आमिर खान का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। हर दो साल में वो एक फिल्म ही लेकर आते हैं लेकिन इस एक फिल्म के साथ वो बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर जाते हैं और ये एक फिल्म सारे रिकॉर्ड्स इधर से उधर कर देती है।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
आमिर - करीना की जोड़ी
आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। 3 इडियट्स के साथ उन्होंने जहां बॉक्स ऑफिस पर राज किया था वहीं तलाश के साथ लोगों के दिल पर राज किया।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
एक साल में एक फिल्म
करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के बाद ही तय कर लिया था कि वो एक साल में एक ही फिल्म में काम करेंगी। वीरे दी वेडिंग के बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ साइन की जो दिसंबर 2019 में रिलीज़ हो चुकी है।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
शाहरूख के साथ बननी थी जोड़ी
करीना कपूर की जोड़ी, शाहरूख खान के साथ राकेश शर्मा बायोपिक में बननी थी। लेकिन करीना ने ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद करीना ने आमिर की फिल्म साईन की।

करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा
क्रिसमस 2020 पर धमाका
क्रिसमस हमेशा से ही आमिर खान के लिए शुभ रहा है। अब करीना कपूर भी इस साल क्रिसमस पर गुड न्यूज़ का धमाका कर चुकी हैं। अगले साल वापस क्रिसमस पर ही दर्शकों से मुलाकात करेंगी।