Third party image reference
ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर हमें फॉलो करें ताकि हम आगे भी आपको ऐसी रोचक जानकारी दे सके।
दोस्तो 16 जनवरी को जयपुर में एक ऐसी अनूठी शादी होने जा रही है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दोस्तो जयपुर में 16 जनवरी को शादी करने जा रहे अंकित शर्मा और आकांक्षा गोस्वामी अपनी शादी के जरिए ऐसा ही कुछ कर रहे हैंं। बता दे कि अंकित वायुसेना में लेफिटनेंट कमांंडर हैंं और अभी मुम्बई में पदस्थापित हैं। उनकी होने वाली पत्नी आकांक्षा मुम्बई में ही शाॅर्ट फिल्मस बनाती है। उनकी शादी न सिर्फ उनके लिए यादगार बने, इसके लिए उन्होने विशेष निमंत्रण पत्र तैयार कराए हैं। बता दे कि इनका कागज कुछ ऐसा है इसे गीला कर मिट्टी में गाड़ दिया जाए और कुछ खाद पानी दिया जाए तो इससे एक पौधा उग सकता है और इसमें खूबसूरत फूल खिल सकते हैंं।अंकित का कहना है कि हमने सोचा कि मेहमानों को ऐसे कार्ड से न्यौता जाए, जो उनके आंगन में हमेशा मौजूद रहे, क्योंकि आपका कितना भी महंगा कार्ड छपवा लें, बाद में वह रद्दी के ढेर में ही चला जाता है।

Third party image reference
अंकित ने बताया कि हमने इधर-उधर कुछ खोज की तो पता चला कि ऐसा हैण्डमेड पेपर बनता है, जिसमें किसी पौधे के बीज डलवाए जा सकते हैंं। इसे सीड हैण्डमेड पेपर कहते हैंं। हमने मुम्बई से इसी पेपर पर अपनी शादी के कार्ड प्रिंट कराए। यह कार्ड अन्य कार्डस के मुकाबले चमकदार नहीं है, क्योंकि इसमें प्रिंटिंग ऐसी करानी होती है कि स्याही कागज में ज्यादा न जा पाए, लेकिन यह कार्ड वैसे बहुत उपयोगी है और हमने जिन को न्यौता है, उन सबके घर में यह कार्ड अब पौधा बन कर उगेगा।

Third party image reference
दोस्तो अंकित शर्मा ने बताया है कि निमंत्रण पत्र को 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखे। इसके बाद जब ये कागज की लुगदी में बदल जाए तब इसे किसी गमले की मिट्टी में रोप दें। अब इसे सूर्य की उपयुक्त रोशनी में प्रतिदिन पानी देते रहें। कुछ ही दिनों में गमले में पौधा उग जाएगा। हमने गेंदे के बीज हमारे कार्ड में डलवाए हैं, क्योंकि यह काफी आसानी से उग जाता है