जोकर वाली तस्वीर शेयर करने पर अर्जुन कपूर हुए ट्रोल, कटरीना,परिणीती और रकुल ने ऐसे खींची..
Third party image reference
सोशल मीडिया के इस दौर में बॉलीवुड के सितारे भी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय नजर आते हैं. कभी वे अपनी फिल्म से जुड़ी कोई रोचक जानकारी शेयर करते हैं तो कभी अपनी कोई तस्वीर ही पोस्ट कर देते हैं. सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की जाने वाली सभी जानकारियों और सभी तस्वीरों को फैंस ना केवल बहुत पसंद करते हैं, बल्कि उन पर अपनी तरफ से प्रतिक्रिया भी देते हैं. कई बार ये तस्वीरें तो फैंस को बहुत पसंद आ जाती हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि इनकी वजह से वे ट्रोल हो जाते हैं.
इन्होंने किये मजेदार कमेंट
Third party image reference
कुछ ही समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इसमें वे एक आइकॉनिक विलन जोकर के लुक में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर द्वारा पोस्ट की गई यह तस्वीर बेहद वायरल हो गई है. बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने भी उनकी इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट किए हैं. कैटरीना कैफ और परिणीति चोपड़ा से लेकर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत के भी बड़े ही मजेदार कमेंट उनकी तस्वीर पर देखने को मिल रहे हैं.
परिणीति चोपड़ा ने कहा
Third party image reference
इंस्टाग्राम पर जो अपनी फोटो अर्जुन कपूर ने डाली है, उसमें उन्होंने जोकर जैसा मेकअप किया हुआ है. उनकी इस तस्वीर पर उनके साथी सितारे ही उनकी टांग खींच रहे हैं. अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा है- मेरा नाम जोकर. परिणीति चोपड़ा ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- हरकतें भी. इसका मतलब परिणीति चोपड़ा यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि अर्जुन कपूर ने जो इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेरा नाम जोकर लिखा है, बिल्कुल उसी तस्वीर के मुताबिक वे जोकर दिख भी रहे हैं. उनकी तस्वीर को देखकर कोई यह कह नहीं सकता है कि यह किसी प्रोफेशनल जोकर की तस्वीर नहीं है.
कटरीना और रकुल ने क्या लिखा?
Third party image reference
हालांकि, कटरीना कैफ ने जो कमेंट इस तस्वीर पर किया है, उसके जरिए वे अर्जुन कपूर के इस लुक को पसंद कर रही हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है. कटरीना कैफ ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है- Awesome. इस तरह से अर्जुन कपूर के इस लुक को कटरीना कैफ ने दमदार बताया है और उनकी तारीफ की है. हालांकि, रकुल प्रीत ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है- सच्ची बात. इसका मतलब यह हुआ कि रकुल प्रीत अर्जुन कपूर के कैप्शन से सहमत हैं कि उनका नाम जोकर ही है. हाल ही में फिल्म बाला में अपने अभिनय का एक अलग ही अंदाज दिखाने वाले आयुष्मान खुराना ने इस तस्वीर पर कमेंट में कुछ लिखा तो नहीं है, बल्कि इमोजी का इस्तेमाल उन्होंने किया है



