नेताजी ने पूरे नहीं किए चुनावी वादे, लोगों ने महिलाओं के कपड़े पहनाकर बाजार में घुमाया
दक्षिणी मेक्सिको के ह्यूक्सटन प्रांत के मेयर जेवियर जिमेनेज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो महिलाओं के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेयर ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, जिसके बाद वहां की जनता ने उन्हें महिलाओं के कपड़े पहनाकर पूरे शहर में घुमाया। सिर्फ यही नहीं, लोगों ने स्थानीय नगर निगम के एक अधिकारी लुईस टॉन के साथ भी लोगों ने ऐसा ही किया।

एक मेक्सिकन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर जेवियर जिमेनेज ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वो शहर में पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए तीन मिलियन पेसो यानी करीब एक करोड़ आठ लाख रुपये आवंटित करेंगे, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेयर ने उन पैसों का घोटाला किया है, जिन पैसों से उन्होंने पानी की व्यवस्था सुधारने का वादा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने उन्हें चार दिन तक बंधक भी बना कर रखा। उसके बाद धमकी दी कि अगर दूसरी बार भी वो अपना चुनावी वादा पूरा नहीं करते हैं तो उनके सिर के बाल मुंडवा दिए जाएंगे