बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वालीं खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1 जनवरी 1975 मुंबई में हुआ था। सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में फिल्म 'आग' (1994) से की थी। इस फिल्म में सोनाली के साथ सुपरस्टार गोविंदा नजर आये थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इसी साल सोनाली की एक और फिल्म 'नाराज' रिलीज हुई।
साल 1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' रिलीज हुई। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद सोनाली की कई फिल्में आईं जो सुपरहिट रही थीं। इनमें सुनील शेट्टी के साथ 'भाई', आमिर के साथ 'सरफरोश' और शाहरुख के साथ 'डुप्लीकेट' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।सोनाली बेंद्रे काफी समय से फिल्मों से दूर रही है। वो आखिरी बार साल 2013 में फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। उनको कैंसर जैसा खतरनाक बीमारी हो गया था। हालांकि वह इस बीमारी से जंग जीत चुकी है। साल 2018 में पता चला था कि सोनाली को कैंसर है।
कैंसर का इलाज करने के लिए वे न्यूयॉर्क गईं, जहां कुछ महीनों तक उनका इलाज चला। सोनाली कैंसर के इलाज के दौरान समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहीं और पल-पल की खबरें भी देती रही थीं।जब सोनाली बेंद्रे वापस इलाज कर के लौटी तो उन्होंने भावुक पोस्ट लिखा था, 'लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं। कई तरीकों और स्तरों पर आजमाई गई हूं। फिर से काम पर लौट कर अजीब सा एहसास हो रहा है। मेरे पास अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं है। कैमरे को दोबारा फेस करना एक अलग सा अनुभव है।'
सोनाली बेंद्रे ने 2002 में गोल्डी बहल से शादी कर ली थी। शायद आप नहीं जानते होंगे कि पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर एक समय सोनाली पर पूरी तरह से लट्टू हो गए थे। शोएब को सोनाली काफी अच्छी लगती थीं और इस बात का खुलासा खुद शोएब ने ही एक इंटरव्यू में किया था। शोएब ने बताया कि वो सोनाली को बहुत पसंद करते हैं। उनकी फिल्में को देखकर ही उनका दिल सोनाली पर फिदा हो गया था। उन्होंने यह भी बताया था कि वह सोनाली को किडनेप करना चाहता था।इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी सोनाली को अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन ये वन-साइडेड लव था। जिसका अंत हो गया। वहीं दूसरी तरफ करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सोनाली बेंद्रे अभिनेता सुनील शेट्टी को दिलों-जां से चाहती थी। लेकिन उनकी मुहब्बत उस मुकाम तक नहीं पहुंच सकी।सोनाली आज भी बेहद खूबसूरत लगतीं हैं। फिलाहव वो फिल्मों से दूर है और अपने परिवार के साथ बिजी है। सोनाली 'नाराज', 'द डॉन', 'बॉम्बे', 'दिलजले', 'सपूत', 'कीमत', 'मेजर साहब', 'सरफरोश', 'जिस देश में गंगा रहता है' और 'चोरी चोरी' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं