अर्चना पूरन सिंह को गोद में उठाने के बाद धड़ाम से गिरे कार्तिक आर्यन, सोशल साइट्स पर...

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं. 14 फ़रवरी को यह फिल्म रिलीज होने वाली है. फिलहाल ये दोनों सितारे अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं और इसके लिए दोनों सितारे कपिल शर्मा के फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे. इस एपिसोड का प्रसारण इस वीकेंड किया जाएगा. सारा और कार्तिक को कपिल के शो में साथ देखकर दर्शक बेशक बहुत खुश होने वाले हैं.
इस एपिसोड के प्रसारण का दर्शकों को थोड़ा इंतजार तो करना ही पड़ेगा लेकिन फिलहाल हम आपको इस एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो बताने जा रहे हैं जिससे यह तो साफ़ है कि यह एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है. कपिल के सेट पर जाकर कार्तिक और सारा ने खूब मस्ती की. इस वीडियो में सारा और कार्तिक के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा कहते हैं कि - 'इन्होंने मीडिया के सामने सारा को गोद में उठाने का चैलेंज एक्सेप्ट किया था. इसलिए वह एक बार फिर आप सबके सामने यह चैलेंज करेंगे.' लेकिन कपिल शर्मा यहां सारा की जगह शो की जज अर्चना पूरन सिंह का नाम ले लेते हैं. जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह आती हैं और कार्तिक भी कपिल शर्मा का यह चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए अर्चना हो उठाते हैं. लेकिन अर्चना को निचे उतारने के बाद कार्तिक सेट पर ही गिर पड़ते हैं. हालांकि यह सब कार्तिक मजाक में करते हैं.
कार्तिक का यह मजाकिया अंदाज वहां मौजूद लोगों को खूब पसंद आया और सभी ठहाके मारकर हंसने भी लगते हैं. इसके साथ ही शो के दौरान कपिल शर्मा ने कार्तिक आर्यन से पूछा कि उनकी और सारा की केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही है तो यह डायरेक्टर के कहने पर हुआ था या नैचुरली? तो इस बात का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा - 'मैं एक नैचुरल एक्टर हूं.'
कार्तिक का यह जवाब सुनकर सारा और कपिल के साथ ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.