पापा से लाडलों ने कहा : "हमें नींद की दवा खिलाकर सुला देना, फिर गला दबा देना...पापा"

उन बच्चों के लिए दिमाग में यही शब्द गुंजता है... जिंदगी क्या है ये उनसे पूछो, जो खुद के पापा से भी आखिरी दफा जिंदगी के नब्ज को दबाने की बात करते हैं। बता दें कि शुक्रवार को बनारस के मुकीमगंज क्षेत्र में चेतन तुलस्यान (45) ने अपनी पत्नी ऋतु (41) और बेटा-बेटी हर्ष,गुनगुन की गला दबाकर हत्या कर, स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या के लिए पूरा परिवार एक माह से तैयारी कर रहा था। मौके से एक 12 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक कमरे में बेड पर हर्ष और गुनगुन के शव मिले। दूसरे कमरे में पत्नी ऋतु का शव था और चेतन पंखे के सहारे फंदे से लटके हुए थे।
आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह या आर्थिकतंगी है। जांच जारी है। दंपती और दो बच्चों की मौत की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची। कमरे से पुलिस को 12 पेज का सूइसाइड नोट मिला है