इसके साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान हरीम ने कहा, 'इस तरह की घटना कोई भी महिला स्वीकार नहीं करेगी, फिर चाहे वो कोई भी हो। दुख की बात है कि पाकिस्तान में इस तरह की घटनाओं को लेकर कोई भी कानून नहीं है।' सोशल मीडिया पर हरीम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में हरीम उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान भी उन्हें युवकों ने तस्वीर लेने के बहाने घेर लिया था। उस वक्त उन्होंने बताया था कि, 'तस्वीर लेने के बहाने एक युवक ने उनका हाथ पकड़ा और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन वे समय रहते उस व्यक्ति से दूर हो गईं।'

गौरतलब है कि हरीम करीबन दो महीने पहले पाकिस्तान के फॉरेन अफेयर्स कमेटी रूम में टिक टॉक वीडियो बनाने के कारण विवादों में आ गईं थीं। इस मुद्दे पर जमकर विवाद हुआ था और सवाल पूछे गए थे कि टिक टॉक वीडियो के लिए उन्हें अनुमति कैसे मिली