हो गई Varun Dhawan की शादी पक्की, जानिए किससे और कब...

आम जनता की तरह बॉलीवुड के स्टार्स भी शादियों का सीजन एन्जॉय करने में लगे हुए हैं। बॉलीवुड में अरमान जैन की शादी के साथ वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अब लगता है कि एक और बॉलीवुड कपल जल्द अपने रिश्ते को आगे ले जाने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं वरुण धवन और नताशा दलाल की।
इन दोनों बचपन के दोस्तों की प्रेम कहानी दूसरे पड़ाव पर जाने को तैयार है। कम से कम खबरों से तो यही लगता है। वरुण और नताशा को लम्बे समय से साथ हैंगआउट करते देखा जा रहा है और पिछले काफी समय से दोनों की शादी की खबरें भी आ रही है। ऐसे में अब वरुण-नताशा की शादी की डेट भी सामने आ गई है।
ये है शादी का प्रोग्राम
खबर है कि ये जोड़ी 22 मई 2020 को थाईलैंड के JW Marriott Khao Lak Resort & Spa में शादी करने वाले हैं। स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से ये खबर दी है कि 2020 की गर्मियों में वरुण-नताशा ब्याह रचाने वाले हैं। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि वरुण के मेंटर करण जौहर उनकी शादी में बड़ा रोल निभाएंगे। इतना ही नहीं वरुण धवन और नताशा दलाल, करण जौहर के ज्वैलरी ब्रांड त्यानी ज्वैलरी के जेवर को अपने संगीत पर पहनेंगे।